चंपावतनवीनतमपिथौरागढ़राजनीति

पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पद के लिए निर्मल माहरा भाजपा के प्रत्याशी

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल से रविंद्र रेकुनी और ऊधमसिंह नगर से ममता मेहरोत्रा को भी पार्टी ने बनाया प्रत्याशी

देहरादून। जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।

Ad Ad

घोषणा के अनुसार पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रदेश मंत्री एवं चम्पावत के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र मोहन सिंह माहरा (निर्मल माहरा) को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है।

निर्मल माहरा को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए जीत की बधाई दी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से सहकारी बैंक को मजबूती मिलेगी। भाजपा ने इसके साथ ही नैनीताल जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पद के लिए रविंद्र सिंह रेकुनी तथा ऊधमसिंह नगर जिला सहकारी बैंक के लिए श्रीमती ममता मेहरोत्रा को अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा की ओर से तीनों प्रत्याशियों की घोषणा के बाद जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।