टनकपुर

टनकपुर टैक्सी यूनियन अध्यक्ष के खिलाफ पदाधिकारियों ने खोला मोर्चा, कार्यकारिणी भंग करने की मांग

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। टनकपुर टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष के खिलाफ चार पदाधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अध्यक्ष के कार्यों पर असंतोष जताते हुए संरक्षक को पत्र सौंप कर कार्यकारिणी को भंग कर नए फिर से चुनाव कराए जाने की मांग की है।

रविवार को टनकपुर टैक्सी यूनियन के चार पदाधिकारी उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह धामी, सचिव दीपक जोशी, महासचिव नारायण सिंह गैड़ा और कोषाध्यक्ष विकास सिंह ने संरक्षक को पत्र सौंप कर कहा कि वे अध्यक्ष मदन कुमार के कार्यों से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कार्यकारिणी को भंग कर यूनियन का चुनाव फिर से कराए जाने की मांग की है। संरक्षक मंडल के पदाधिकारी केएन पांडेय, लक्ष्मण सिंह पाटनी और करन सिंह सजवान ने बताया कि चार पदाधिकारियों ने रविवार सुबह पत्र सौंपे हैं। सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मामले में चर्चा की जाएगी। इधर टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मदन कुमार ने कहा है कि उन्होंने हमेशा ही यूनियन को साथ लेकर कार्य किए हैं। पदाधिकारी उनके किस कार्य से अंसतुष्ट हैं, उन्हें स्पष्ट करना चाहिए।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड