पिथौरागढ़ : नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले का पुलिस ने दर्जनों सीसीटीवी का अवलोकन कर किया खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पहले नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह अभियुक्त पहले भी पॉक्सो में जेल जे चुका है। पुलिस अधीक्षक ने आज इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 23 जून को कोतवाली पिथौरागढ़ में एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 05 वर्ष के समय दोपहर करीब 13:00 बजे से लापता होने के सम्बन्ध मे गुमशुदगी दर्ज करने के सम्बन्ध मे प्रस्तुत की गयी। कोतवाली पिथौरागढ में उपरोक्त तहरीर के आधार पर शीघ्र धारा 140(3) BNS बनाम अज्ञात मुकदमा पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक बबीता टम्टा द्बारा की जा रही है, जिनके सहयोगी के रूप मे उपनिरीक्षक प्रियंका मौनी को नियुक्त किया गया।
अभियोग पंजीकृत किये जाने के उपरान्त गुमशुदा नाबालिग की तलाश हेतु थाना स्तर पर कुल 04 अलग-अलग टीमो का गठन किया गया। कस्बा क्षेत्रान्तर्गत के लगभग 20-25 सीसीटीवी फुटेजो (सरकारी व निजी) का अवलोकन करने पर एक अंजान व्यक्ति गुमशुदा बालिका को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम की अथक मेहनत के उपरान्त गुमशुदा नाबालिग बालिका को गुम होने के 08 घण्टे के भीतर टनकपुर तिराहे के पास से बरामद किया गया। घटना की संवेदनशीलता के मध्यनजर नाबालिग बालिका की काउंसिलिंग तथा विधिवत मेडिकल परीक्षण कराकर घटना के सम्बन्ध मे विवेचक द्बारा पूछताछ की गयी। मेडिकल परीक्षण के आधार पर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई, जिसके आधार पर अभियोग को धारा 65(2)/115(2)/137(2)/351(3) BNS व 5/6 पोक्सो एक्ट की बृद्बि की गयी । उक्त दरिन्दगी की घटना से अभियुक्त के प्रति स्थानीय आमजनमास में काफी रोष व्याप्त था।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ के नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ के मार्गदर्शन में घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना को कारित करने वाले वाले अज्ञात अभियुक्त की तलाश व गिरफ्तारी हेतु फील्ड वर्क सम्बन्धित टीमों द्बारा किया गया। अज्ञात अभियुक्त की तलाश हेतु कस्बा क्षेत्र के सरकारी व निजी लगभग 50-60 सीसीटीवी फुटेजों का गहनता से अवलोकन किया गया। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान होशियार सिंह निवासी रई धनौड़ा पिथौरागढ के रूप मे हुई। होशियार सिंह की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तन्त्र को सक्रिय किया गया। जिसके उपरान्त 25 जून की रात्री मे समय 00:15 बजे अभियुक्त होशियार सिंह को पुनेड़ी महर को जाने वाली रोड पर स्थित बैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया एवं विधिनुसार अभियुक्त होशियार सिंह उपरोक्त का मेडिकल परीक्षण कराया गया। अभियुक्त होशियार सिंह उपरोक्त द्बारा स्वंय का घटना को अंजाम दिया जाना स्वीकार किया गया है।

पूछताछ में यह यह जानकारी हुई कि अभियुक्त होशियार सिंह पूर्व मे वर्ष 2022 मे कोतवाली पिथौरागढ मे ही धारा 363 आईपीसी व 7/8 पोक्सो एक्ट में जेल जा चुका है, जिसमें अभियुक्त द्बारा एक 11 वर्ष के नाबालिग बालक के साथ Kidnapping and Sexual Assault का अपराध किया गया था। जिसमें अभियुक्त होशियार सिंह को दिनाँक 06/06/2024 को धारा 363 IPC मे 07 वर्ष के कारावास व धारा 7/8 पोक्सो एक्ट में 05 वर्ष के कठोर कारावास की सजा हुई थी। अभियुक्त लॉकअप पिथौरागढ, अल्मोड़ा जेल, सितारगंज जेल व हरिद्बार जेल में निरूद्ब रहा। होशियार सिंह वर्तमान मे जिला कारागार हरिद्बार से दिनाँक को निजि बन्धपत्र पर रिहा होकर जेल से बाहर आया है।
गिरफ्तार अभियुक्त होशियार सिंह निवासी रई धनौड़ा पिथौरागढ थाना कोतवाली पिथौरागढ जनपद पिथौरागढ उम्र 35 वर्ष है। अभियुक्त होशियार सिंह द्बारा कारित उपरोक्त घटना में आजीवन कारावास जिसका तात्पर्य शेष प्राकृत जीवनकाल (imprisonment for the remainder of persons nature life) तक जेल मे रहना अथवा मृत्यु दण्ड तक का प्राविधान है जिसे सम्बन्धित धारा 65(2) BNS तथा 5/6 पोक्सो एक्ट की बृद्बि विवेचना में की जा चुकी है। अभियुक्त को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने को न्यायालय में प्रभावी पैरवी की जायेगी।
इस घटना के अनावरण में यद्यपि कोतवाली पिथौरागढ पुलिस की सभी टीमो द्बारा दिन-रात परिश्रम के साथ कार्य किया गया तथापि नाबालिग बालिका की बरामदगी में हेड कांस्टेबल मुकेश शर्मा व कांस्टेबल पंकज गिरी तथा अभियुक्त होशियार सिंह की गिरफ्तारी व पूरे ऑपरेशन को लीड करने में उपनिरीक्षक कमलेश चन्द्र जोशी की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम में-प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी कोतवाली पिथौरागढ, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट कोतवाली पिथौरागढ, उप निरीक्षक बबीता टम्टा कोतवाली पिथौरागढ, उप निरीक्षक प्रियंका मौनी महिला एंव बाल हेल्प लाईन पुलिस कार्यालय पिथौरागढ उपनिरीक्षक कमलेश चन्द्र जोशी कोतवाली पिथौरागढ
उपनिरीक्षक चन्दन सिंह बिष्ट कोतवाली पिथौरागढ, हेड कांस्टेबल मुकेश शर्मा कोतवाली पिथौरागढ, हेड कांस्टेबल खीम सिंह कोतवाली पिथौरागढ, हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह कोतवाली पिथौरागढ, कांस्टेबल पंकज गिरी कोतवाली पिथौरागढ, कांस्टेबल हयात पार्की कोतवाली पिथौरागढ, महिला कांस्टेबल राखी आर्या कोतवाली पिथौरागढ, लता कोरंगा कोतवाली पिथौरागढ शामिल थी। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा पुलिस टीम को 5 हजार नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

