पुलिस ने 96 पव्वे अवैध शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया
ADVERTISEMENTS



बनबसा। एसपी देवेन्द्र पींचा के दिशा निर्देशन में चल रहे आपरेशन क्रेक डाउन के तहत बनबसा पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को शकील अहमद पुत्र जमील अहमद, उम्र- 32 वर्ष निवासी वार्ड नं 05 झोपड़ पट्टी थाना बनबसा के कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में 02 पेटी (कुल 96 पव्वे) अवैध पिकनिक देशी मसालेदार शराब बरामद कर गिरप्तार किया। उसके खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, जगदीश कन्याल, हेम चंद्र व जीवन लाल शामिल रहे।

