सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे प्रतीक
मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे प्रतीक, राजनीति के दूर रहते थे अपर्णा के पति
लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अपर्णा के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया। उनकी उम्र सिर्फ 38 साल थी। बताया जा रहा है कि उनके विक्रमादित्य आवास स्थित घर से सुबह 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर देवेश चंद्रा ने बताया कि उनको यहां जब लाया गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल शव का पंचनामा चल रहा है। प्रतीक यादव का KGMU में पोस्टमॉर्टम होगा।

बता दें कि प्रतीक, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी। देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रतीक राजनीति से दूर थे। उनका रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था। प्रतीक लखनऊ में ‘द फिटनेस प्लानेट’ नाम से एक जिम के मालिक थे। प्रतीक ‘जीव आश्रय’ नाम की संस्था भी चलाते थे। संस्था की तरफ से स्ट्रीट डॉग्स का इलाज, देखभाल, भोजन और रेस्क्यू किया जाता है।

