चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

नाबालिगों की सुरक्षा एवं सोशल मीडिया दुरुपयोग पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

‘बेटियों की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’

चम्पावत। जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा एक प्रकरण में प्राप्त शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लिया गया है, जिसमें नाबालिग बालिका की आपत्तिजनक फोटो/वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने, मानसिक उत्पीड़न, बदनाम करने एवं दबाव बनाने संबंधी आरोप सामने आए हैं। प्रकरण में 03 नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित सामग्री एवं डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी है। चम्पावत पुलिस स्पष्ट करना चाहती है कि महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, गरिमा और निजता से जुड़े मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। किसी भी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया का दुरुपयोग, अश्लील/आपत्तिजनक सामग्री का प्रसारण, धमकी या शोषण का प्रयास किए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Ad Ad

Ad Ad