क्राइमदेहरादूननवीनतम

प्रेमनगर लूटपाट खुलासा: आरोपियों ने पहले युवक के साथ पी शराब, उसके बाद लूट की घटना को दिया अंजाम

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को थाना प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। जिसके बाद पुलिस आरोपी के अन्य साथी की तलाश में जुट गई है।

8 मई को थाना प्रेमनगर पर विनोद कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 06 मई की रात करीब 02.15 बजे उनका बेटा आकाश, जो आईटी पार्क स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, सहस्त्रधारा क्रासिंग पर घर आने के लिए खडा था। जहां पर दो अज्ञात स्कूटी सवार लडकों ने उनके बेटे आकाश को अपनी स्कूटी मे जबरन बैठाकर उसे अपने साथ जामुनवाला पुल प्रेमनगर क्षेत्र मे ले गए, जहां उनके द्वारा उसके साथ मारपीट करते हुए उसके दो मोबाइल फोन और 600 रूपये छीन लिए और उसे धक्का देकर पुल से नीचे फेंक दिया। घायल आकाश वर्तमान में दून अस्पताल मे इलाज चल रहा है, जो घटना के संबंध में स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा है।

Ad Ad

पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रेमनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास आने जाने वाले रास्तों पर लगे करीब 110 सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चेक किया गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने घटना में शामिल एक आरोपी मृदुल गुरुंग को मीठी बेरी रोड प्रेमनगर से घटना में लूटे गए मोबाइल फोन ( आईफोन) के साथ गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 5 मई की रात में वह और उसका दोस्त अस्मित थापा स्कूटी से गढी कैंट होते हुए सहस्त्रधारा रोड की तरफ घूम रहे थे। इस दौरान देर रात करीब 02.15 बजे सहस्त्रधारा क्रॉसिंग उन्हें एक लड़का सड़क पर अकेला खड़ा दिखाई दिया। जिससे गढ़ी कैंट का रास्ता पूछने के बहाने उन्होंने उसके पास अपनी स्कूटी रोकी और उससे रास्ता पूछने के बाद युवक उनसे आगे तक ले जाने की बात कहते हुए उनके साथ स्कूटी में बैठ गया। इस दौरान वह तीनों सर्वे चौक से किशन नगर चौक होते हुए ओएनजीसी चौक पहुंचे और वहां से जामुनवाला की ओर जाने लगे।

इस दौरान उनके द्वारा पीछे बैठे युवक से थोड़ा खा-पी लेने के बाद, उसे घर छोड़ने की बात कही गई तो उक्त युवक ने अपनी सहमति देते हुए अपने पास शराब रखी होने की बात बताते हुए उनके साथ आ गया। उसके बाद तीनों स्कूटी से प्रेमनगर क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पास पहुंचे, जहां उन्होंने स्कूटी को मंदिर के पास खड़ा किया और पास ही एक निर्माणाधीन पुल पर चढ़ गये, जहां तीनों ने साथ में बैठकर शराब पी। इस दौरान आरोपियों ने आकाश से उसका मोबाइल फोन मांगने पर उसके द्वारा मोबाइल देने से इनकार कर दिया, जिस पर आरोपी ने आकाश के दोनों हाथ पीछे से पकड़कर उसकी जेब में रखे दो मोबाइल फोन और 600 रूपये छीन लिए।

छीना झपटी व मार-पीट के दौरान आकाश को धक्का लगने से वह पुल से नीचे गिर गया, जिस पर दोनों आरोपी घबराकर मौके से भाग गए। छीने गए रुपयों को दोनों आरोपियों ने आपस में बांट लिया और आई-फोन को आरोपी मृदुल गुरंग व अस्मित थापा ने अपने पास रख लिया। आरोपी घटना में लूटे गए आई- फोन को बेचने के लिए जा रहा था, लेकिन पुलिस द्वारा उसे चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया है कि गिरफ्तार आरोपी नशे का आदी है, उसके द्वारा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये अपने साथी के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में शामिल आरोपी के एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है।

Ad Ad