चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमशिक्षा

चम्पावत : फूंगर स्कूल में आयोजित हुआ स्व. दीपा जोशी वार्षिक प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फूंगर में स्व. दीपा जोशी की पावन स्मृति में आयोजित वार्षिक प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार को भव्यता के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन हर वर्ष डॉ. शरद चंद्र जोशी द्वारा अपनी धर्मपत्नी की याद में कराया जाता है, जिसमें उनके पूरे परिवार का विशेष सहयोग रहता है। मूल रूप से फूंगर निवासी डॉ. जोशी और उनके परिवार का इस विद्यालय से गहरा लगाव रहा है, क्योंकि उनके पूरे परिवार ने इसी स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है।

कार्यक्रम में पूर्व में आयोजित की गई सामान्य ज्ञान, सुलेख, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित करते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सीनियर वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जारी ने प्रथम, दीपांशु कुमार ने द्वितीय और ललित सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें क्रमशः ₹2500, ₹1500 और ₹1000 की नकद धनराशि दी गई। निबंध प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम, तनुजा द्वितीय और शिवानी तृतीय रहीं, जिन्हें भी क्रमशः ₹2500, ₹1500 और ₹1000 देकर सम्मानित किया गया। जूनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में निशा, उमेश और साथियों ने शीर्ष तीन स्थानों पर बाजी मारी और इन्हें भी क्रमशः ₹2500, ₹1500 और ₹1000 का पुरस्कार मिला, जबकि जूनियर वर्ग की ही सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में निहारिका, मनुहार और दीक्षा क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।

Ad Ad

कार्यक्रम का विद्यालय की मेधावी छात्रा गुंजन पांडे जिसने परीक्षाओं में 86.7% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया था, उसे विशेष रूप से ₹2500 की नकद धनराशि पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। ​इस अवसर पर डॉ. भुवन चंद्र जोशी जोशी ने शिक्षा जगत के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए विद्यालय के सभी शिक्षकों को स्मृति चिह्न भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण के साथ-साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें बच्चों ने उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख चम्पावत अंचला बोहरा ने इस अनूठे प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन निश्चित रूप से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। कार्यक्रम की विशिष्टता को रेखांकित करते हुए नरेंद्र सिंह ने भी इस आयोजन की जमकर तारीफ की और इसके दूरगामी सकारात्मक परिणामों पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने सभी छात्र-छात्राओं और क्षेत्रवासियों के सुखद और मंगलमय भविष्य की कामना की। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अमृता चंद्रा ने इस पुनीत कार्य और विद्यालय को लगातार सहयोग देने के लिए डॉ. जोशी और उनके पूरे जोशी परिवार सहित सभी अतिथियों का सहृदय धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, दिल्ली से ऑनलाइन शिक्षण विशेषज्ञ दिनेश चंद्र जोशी, पूर्व बैंक अधिकारी जनार्दन चिलकोटी, पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह बोरा, पूर्व प्रधानाचार्य लोक मणि पंत, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर पांडेय, चौकी गांव की प्रधान गीता देउपा, डॉ.जीबी बिष्ट, एसएमसी अध्यक्ष मदन सामंत उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन निर्मल पांडेय ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप बोहरा, मदन सिंह सामंत, अमित, नीरज जोशी ,कैलाश चंद्र जोशी, जगत मोहन जोशी, विजय जोशी, नीरज जोशी, शरद जोशी, भुवन चंद्र जोशी, गोपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह, रघुवर सिंह, प्रकाश सिंह, रतन सिंह, प्रकाश पुनेठा पंकज बोरा, बहादुर सिंह, बहादुर सिंह महर आदि उपस्थित रहे।

Ad Ad