चंपावतनवीनतमबनबसाहादसा

शारदा नहर में डूबने से बुजुर्ग महिला की मौत, पांच दिनों में दूसरी घटना

ख़बर शेयर करें -

बनबसा/चम्पावत। गढ़ीगोठ के गुदमी गांव से लापता एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव शारदा नहर से बरामद हुआ है। महिला की पहचान धाना देवी (पत्नी स्वर्गीय भगवान सिंह) के रूप में हुई है, जो लंबे समय से बीमार चल रही थीं। पिछले पांच दिनों के भीतर गढ़ीगोठ क्षेत्र में शारदा नहर में डूबने की यह दूसरी दर्दनाक घटना है।

बुजुर्ग महिला 17 मई की शाम से अचानक अपने घर से लापता थीं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद, खटीमा के लोहियाहेड स्थित शारदा नहर में महिला का शव उतराता हुआ मिला। खटीमा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुदमी के ग्राम प्रधान भरत प्रसाद के अनुसार, महिला के लापता होने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। गुदमी नई बस्ती के पास शारदा नहर के किनारे महिला की चप्पलें मिलने पर परिजनों ने पहले ही उनके नहर में डूबने की आशंका जताई थी। बाद में नहर से शव मिलने पर परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।इस घटना से स्थानीय लोगों में गहरा दुख और चिंता है। इससे पूर्व 14 मई को भी इसी क्षेत्र में एक अन्य महिला का शव लोहियाहेड स्थित नहर में तैरता हुआ मिला था। लगातार हो रही इन घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Ad Ad
Ad Ad