उत्तराखण्डनवीनतम

मुख्यमंत्री आवास पर रक्षाबंधन कार्यक्रम का किया गया आयोजन

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से मुख्यमंत्री आवास पर रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लिया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल के साथ मोर्चा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना शुरू करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं की महिलाओं ने भी भाग लिया। सीएम ने सभी को रक्षाबंधन की बधाई दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नारी शक्ति की आर्थिक मजबूती के लिए मुख्यमंत्री उत्सव बहना योजना की शुरुआत की गई है, ताकि इसके माध्यम से स्वयंसेवी संस्थाओं के जुड़ी महिलाओं को त्योहार के मौके पर उनके उत्पाद को नए बाजार मिल सकें। उनके उत्पाद को एक नई पहचान मिल सके। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक उत्थान को लेकर कई तरह की योजनाएं चल रही है। प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना की शुरुआत की है। इससे प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूती मिलेगी। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार नारी शक्ति के आर्थिक विकास को लेकर कई कदम उठा रही है। जिससे प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को आर्थिक लाभ मिल रहा है। इस मौके पर प्रदेश के नारी शक्ति के उत्थान को लेकर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नेहा जोशी, प्रदेश महामंत्री गीता रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नू कक्कड़, प्रदेश उपाध्यक्ष भावना शर्मा, प्रदेश मंत्री कमली भट्ट, रीता चमोली, पूनम शर्मा कोषाध्यक्ष, वंदना बिष्ट, प्रदेश महिला मोर्चा के मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी शकुंतला, जिला अध्यक्ष अर्चना बागड़ी महानगर, कविता शाह, अनामिका शर्मा, इंदिरा आर्य, प्रतिभा चौहान, उमा जोशी आदि मौजूद रहीं। साथ ही प्रगति स्वयं सहायता, महिला जागृति आजीविका, त्रिकोण, नई आशा, गढ़वाली और कुर्मांचल, सोशल ओलंपिक की पदाधिकारी भी मौजूद रहीं।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड