चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

रविन्द्र सिंह सामन्त ने चम्पावत के 22वें जिला समाज कल्याण अधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड शासन द्वारा समाज कल्याण विभाग में जारी आदेशों के अंतर्गत रविन्द्र सिंह सामन्त को जनपद चम्पावत का नया जिला समाज कल्याण अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्री सामन्त इससे पूर्व जनपद पिथौरागढ़ में अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। शासन द्वारा पदोन्नति प्रदान करते हुए उन्हें चम्पावत में तैनाती दी गई है। उन्होंने जनपद चम्पावत में 22वें जिला समाज कल्याण अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत श्री सामन्त ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं विभागीय योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ पहुँचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों में प्रभावशीलता, समयबद्धता एवं जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से अधिकतम लाभान्वित किया जाएगा।

Ad Ad