क्राइमनवीनतमपिथौरागढ़

देवभूमि में शिक्षक की शर्मनाक करतूत, 10वीं की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। कनालीछीना के एक हाईस्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा से उसी विद्यालय में तैनात शिक्षक ने दुष्कर्म किया। छात्रा के गर्भवती होने पर शिक्षक ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाने पर शिक्षक की करतूत उजागर हो गई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले के मुताबिक, कनालीछीना विकासखंड के एक स्कूल में तैनात शिक्षक लंबे समय से 10वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म कर रहा था। जब वह गर्भवती हुई तो उसने छात्रा को गर्भपात की दवा खिला दी। दवा खाने के बाद अधिक रक्तस्राव होने से छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। परिजन गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा खिलाई तो बिगड़ी तबीयत उसे पीएचसी कनालीछीना ले गए। अस्पताल में हुई जांच में छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई और शिक्षक के कारनामे का पता चला। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

Ad Ad

पीएचसी कनालीछीना के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत धानिक ने बताया है कि छात्रा की हालत गंभीर थी। उसके गर्भवती होने की पुष्टि होने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सीओ केएस रावत ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।

Ad Ad