चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर में लगेंगे सोलर हैंड पंप, पालिकाध्यक्ष ने उप जिला चिकित्सालय में किया शिलान्यास

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

/चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के मैदानी क्षेत्र टनकपुर नगर के लोगों को जल्द ही पेयजल की समस्या से राहत मिलने वाली है। यहां गर्मी के मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सोलर हैंड पंप लगवाए जाने के निर्देश जारी हुए हैं। सोलर पंप लगाने के लिए राशि स्वीकृत कर दी है। हैंडपंप लगाने के लिए नगर पालिका ने पहल शुरू कर दी है।

पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा तथा अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी का कहना है कि गर्मी के भीषण मौसम में नगर में पेयजल समस्या को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर पेयजल समस्या के समाधान के लिए नगर में सोलर पंप लगाने की स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही धनराशि स्वीकृत कर दी है। उन्होंने बताया कि टनकपुर मे कई स्थानों पर सोलर पंप लगाए जाएंगे। आज शुक्रवार को संयुक्त चिकित्सालय में स्थापित होने वाले हैंडपंप का पालिका अध्यक्ष द्वारा शिलान्यास किया गया।

Ad Ad

इस मौके पर उन्होंने कहा कि सोलर हैंड पंप लगने से सभी को 24 घंटे ठंडा शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। जिससे दूर दराज से आए मरीजो और आम जनता को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर सीएमएस डा. घनश्याम तिवारी, फार्मासिस्ट जगदीश सिंह कुंवर, जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा, सभासद हसीब अहमद, राकेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Ad Ad