एसपी देवेंद्र पींचा ने किया कोतवाली का औचक निरीक्षण
ADVERTISEMENTS

चम्पावत। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने बुधवार की शाम को कोतवाली चम्पावत का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना स्तर पर बनाये गये रजिस्टर व मालखाने में रखी गयी सम्पत्ति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अधिकारियों / कर्मचारियों की बैठक ली। पुलिस अधीक्षक ने समस्त कर्मचारियों को अपनी बीट का भ्रमण कर उपयोगी सूचना को प्रभारी से साझा करने व अपनी ड़ियूटी को सतर्कता से करने के निर्देश दिए।

