खेलचंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत पुलिस के फायरमैन महेंद्र सिंह रावत ने जीता कांस्य पदक

ख़बर शेयर करें -

75वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर चैंपियनशिप में 85 किलोग्राम भार वर्ग की आर्म रेसलिंग स्पर्धा में हासिल की उपलब्धि

चम्पावत। चम्पावत पुलिस के फायरमैन महेंद्र सिंह रावत ने 75वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से चम्पावत पुलिस परिवार में खुशी का माहौल है।

Ad Ad

23 से 27 सितंबर 2026 तक मधुबन, हरियाणा में आयोजित प्रतियोगिता में फायर स्टेशन टनकपुर में तैनात फायरमैन महेंद्र सिंह रावत ने 85 किलोग्राम भार वर्ग की आर्म रेसलिंग स्पर्धा में प्रतिभाग किया। उन्होंने प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। महेंद्र सिंह रावत की उपलब्धि को उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम बताया गया है। चम्पावत पुलिस परिवार की ओर से उन्हें इस सफलता पर बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं।