देशनवीनतम

सुपरस्टार रजनीकांत को मिलेगा साहेब दादा फाल्के पुरस्कार, पीएम मोदी ने दी बधाई

ख़बर शेयर करें -

सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इस बात की घोषणा खुद सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर दी है। प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर बताया कि साल 2019 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा के जबरदस्त एक्टर रजनीकांत को दिया जाएगा।

ट्वीट में सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रजनीकातं के बतौर एक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीन राइटर फिल्म इंडस्ट्री में योगदान की भी तारीफ की। प्रकाश जावड़ेकर ने सुपरस्टार रजनीकांत के बारे में बात करते हुए लिखा है… इस बात की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारतीय सिनेमा के महान एक्टर सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2019 से नवाजा जाएगा। बतौर एक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीन राइटर, फिल्म इंडस्ट्री में उनका योगदान अतुल्य है। इस बात के लिए मैं जूरी मेंबर आशा भोसले, सुभाष घई, मोहनलाल और बिस्वजीत चटर्जी को धन्यवाद करता हूं। रजनीकांत को लेकर किया गया प्रकाश जावड़ेकर का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिये जाने की घोषणा के बाद से उनके फैंस में भी खुशी की लहर है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी रजनीकांत का नाम खूब ट्रेंड कर रहा है।

साथ ही फैंस सुपरस्टार को जमकर बधाइयां भी दे रहे हैं। बता दें कि रजनीकांत आखिरी बार फिल्म दरबार में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने पुलिस ऑफिसर की भूमिका अदा की थी। इसके अलावा रजनीकांत बीते साल बेयर ग्रिल्स के साथ भी दिखाई दिए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विट कर रजनीकांत को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि पीढ़ी के लोकप्रिय अभिनेता, काम के प्रति जुझारू, विभिन्न भूमिकाओं में एक स्थायीत्व वाले व्यक्तित्व के रजनीकांत जी आपके लिए। यह बेहद खुशी की बात है कि थलाइवा को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित करना सुनिश्चित हुआ है। उन्हें बधाई।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड