चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : भारत विकास परिषद ने शरबत वितरित किया

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर टनकपुर के मुख्य बाजार में शरबत का स्टॉल लगाया गया। जिसमें सुबह से ही मां पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी से राह​त दिलाने के लिए शरबत पिलाया गया। शीतल व मीठा शरबत पीने के बाद मां पूर्णागिरि दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं ने आयोजन समिति का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य है। इस अवसर पर अध्यक्ष भुवन चंद जोशी, सचिव सत्य प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अतुल शारदा, राजीव आर्य, अंकुर टंडन, आलोक अग्रवाल, दीपक शारदा, राजीव अग्रवाल, कोमल टंडन, शिखा शारदा, सुधा शारदा, बीना अग्रवाल, अनीता शारदा, छवि गुप्ता, अमित जोशी आदि शामिल रहे।

Ad Ad