चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : लोक समस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम की अध्यक्षता में सोमवार को ग्राम मनिहारगोठ में लोक समस्या निवारण कार्यक्रम के तहत बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं।

शिविर में समाज कल्याण, स्वास्थ्य, राजस्व, शिक्षा, कृषि, बाल विकास, उद्योग एवं पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आमजन को विभागीय योजनाओं, लाभार्थीपरक कार्यक्रमों एवं सरकारी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान कुल 26 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 6 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर संबंधित शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान की गई। वहीं एक महत्वपूर्ण प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कोतवाली टनकपुर के प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत को मौके पर बुलाकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Ad Ad

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी.एस. खाती, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत, कृषि रक्षा अधिकारी संतोषी, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, आयोग के सदस्य नसीम अहमद एवं शकील अहमद, आयोग के सचिव जे.एस. रावत, वैयक्तिक अधिकारी शमा परवीन, जितेंद्र चंद, विपिन बिष्ट, दीपक गहतोड़ी, ग्राम प्रधान मनिहारगोठ शहाना खातून सहित अन्य जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Ad Ad