टनकपुरनवीनतमहादसा

टनकपुर : एनएच पर टैक्सी व डंपर में हुई भिड़ंत, चार घायल, दो गंभीर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस्टिया के समीप टैक्सी और डंपर में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल टैक्सी चालक और एक यात्री को टनकपुर में प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

हादसे में घायल व्यक्ति

जानकारी के मुताबिक दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही टैक्सी (UK05TA/7773) और एक टिप्पर (UK03CA/1980) में आज सोमवार की शाम को एनएच पर टनकपुर से नौ किलोमीटर दूर बस्टिया के पास भिड़ंत हो गई। हादसे की जानकारी लगते ही टनकपुर से फायरब्रिगेड के उप निरीक्षक भुवन गहतोड़ी, हेड कांस्टेबल सुनील जोशी, कैलाश चंद्र और नौशाद ने दुर्घटनास्थल पहुंच बचाव कार्य किया। सभी चारों घायलों को तुरंत टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। टनकपुर में इलाज के बाद अधिक चोटिल दो लोग पूजा जोशी और चालक हरिओम को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि दो यात्रियों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। टक्कर से कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ बताया गया है। हादसे में कार सवार दिल्ली लक्ष्मीनगर निवासी तीन यात्री मयंक जोशी (37), उनकी पत्नी पूजा जोशी (33), बेटा दक्षित (6) के अलावा चालक दिल्ली निवासी हरिओम घायल हो गए।

Ad Ad
Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड