चंपावतजनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतमस्वास्थ

टनकपुर को मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात, डांडा ककनई से समग्र ग्राम विकास कार्यक्रम का भी होगा शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत/ टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को वर्चुअल माध्यम से चम्पावत जनपद को दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इसकी जानकारी जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दी।
मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे उप जिला चिकित्सालय, टनकपुर में स्थापित नई स्वास्थ्य सुविधाओं का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इस दौरान अस्पताल में दो अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनों का लोकार्पण तथा एक नई ईसीजी मशीन का शुभारंभ किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि इन आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के शुरू होने से सीमांत क्षेत्र के मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। इससे लोगों को इलाज के लिए दूरस्थ शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य सरकार के “आदर्श चम्पावत – विकसित चम्पावत” संकल्प को और सशक्त बनाएगी।

Ad Ad

इसके बाद सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री राजकीय इंटर कॉलेज, डांडा ककनई से नेस्ले इंडिया और बीएआईएफ (BAIF) द्वारा संचालित उत्तराखंड CSR-2026 समग्र ग्राम विकास कार्यक्रम (HVDP) का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डांडा ककनई क्षेत्र के ग्रामीणों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, ग्राम अवसंरचना, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और स्वरोजगार जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने का लक्ष्य रखा गया है। यह कार्यक्रम चम्पावत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र विकास को नई दिशा देने की महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।