देशनवीनतमहादसा

अहमदाबाद विमान हादसा : सवा लाख लीटर ईंधन प्लेन में था, किसी को बचाने का मौका ही नहीं मिला…

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया। जानकारी के मुताबिक इस विमान में करीब 242 यात्री सवार थे। इस विमान हादसे के बाद तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी है। गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से बात भी की है। बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है। विमान हादसे के बाद इस फ्लाइट में सवार लोगों की लिस्ट भी सामने आ गई है। यह विमान दोपहर 1 बजकर 38 मिनट सरदार पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और दो मिनट बाद 1 बजकर 40 मिनट पर क्रैश होने की खबर आई। यह फ्लाइट एयरपोर्ट की बाउंड्री भी ठीक से पार नहीं कर पाया था और ऊपर जाते ही अचानक नीचे गिरता दिखाई दिया. फिर धुएं का गुबार उठने लगा।

अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा है कि ‘वे इस दुर्घटना की खबर से बहुत दुखी हैं और हम उम्मीद करते हैं कि इस पर विस्तृत बयान आएगा। हमारा मानना ​​है कि इस दुर्घटना के कारण 200 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है। इसलिए, हम भारत के लोगों और भारत सरकार के साथ इस त्रासदी से निपटने के लिए अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।’

Ad Ad

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि ‘मैंने दुर्घटनास्थल का दौरा किया है। यात्रियों के शव दुर्घटनास्थल से लगभग बरामद कर लिए गए हैं। इसके अलावा यात्रियों के परिजनों के डीएनए नमूने एकत्र किए जा रहे हैं और यह प्रक्रिया अगले 2-3 घंटों में पूरी हो जाएगी। विदेशियों के परिजनों से भी संपर्क किया गया है। उनके भारत पहुंचने पर उनके डीएनए नमूने भी एकत्र किए जाएंगे। राज्य में ये सभी परीक्षण करने की क्षमता है। उन्होंने कहा है कि ‘प्रधानमंत्री, केंद्र सरकार और गुजरात सरकार की ओर से मैं इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देता हूं। घटना के 10 मिनट के भीतर मैंने मुख्यमंत्री, राज्य के गृह मंत्री और अन्य अधिकारियों से बात की। केंद्र और राज्य सरकारें बचाव अभियान में शामिल हैं। इस विमान में 230 यात्री – भारतीय और विदेशी और 12 चालक दल के सदस्य सवार थे। सौभाग्य से एक यात्री बच गया है और मैं उससे मिला हूं। अमित शाह ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा है कि ‘एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI171 आज दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, और कई यात्रियों की जान चली गई। पूरा देश सदमे में है और जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है उनके परिजनों के साथ खड़ा है।’

पूर्व सीएम विजय रुपाणी का निधन….


अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी ने भी जान गंवाई है। ताजा जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में 200 से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर मिली है। वहीं, कई लोगों के घायल होने की जानकारी है। पूर्व सीएम विजय रुपाणी के निधन की पुष्टि गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल और बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने की है। दोनो नेताओं ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर पोस्ट शेयर किया है।

पीड़ितो को 1 करोड़ का मुआवजा: एयर इंडिया चेयरमैन
अहमदाबाद विमान हादसे पर टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि इस हादसे पर हमें बहुत दुख है। इस घटना को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। इसकी कोई पूर्ति भी नहीं कर सकता। हमने इस दुर्घटना में कई प्रियजनों को खोया है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि इस हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को टाटा ग्रुप 1 करोड़ की आर्थिक सहायता देगा। इसके साथ- साथ सभी घायलों का खर्च भी वहन करेगा। वहीं, जो टाटा ग्रुप बी जे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल का पुनर्निमाण भी करवाएगा।

विमान हादसे में 3 MBBS स्टूडेंट की मौत: IMA गुजरात

अहमदाबाद विमान हादसे पर भारतीय मेडिकल एसोसिएशन ने दुख व्यक्त किया है। गुजरात इकाई के अध्यक्ष डॉ. मेहुल शाह ने बताया कि इस हादसे में एमबीबीएस के तीन छात्रों की मौत की खबर है, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में करीब 45 स्टूडेंट भर्ती हैं। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने दिया बयान

एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा कि इस हादसे की निष्पक्ष और गहन जांच के आदेश दे दिए गए हैं। विमान के क्रैश होने का पता लगाया जाएगा। हमें अभी भी संख्या का पता लगाना है। यह जानकर बहुत दुख हुआ कि (भाजपा नेता) विजय रूपाणी के साथ ही अन्य नागरिक भी थे। मैं इस दुखद और भयावह घटना से पूरी तरह हिल गया हूं। मैं अभी भी सदमे में हूं। प्रधानमंत्री ने मुझे फोन किया।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने कहा कि पुलिस को सीट 11-A पर एक जीवित व्यक्ति मिला। उस व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं जानकारी के अनुसार जो व्यक्ति बचा है उसका नाम रमेश विश्वास कुमार है। वह इंग्लेंड के निवासी हैं। उनके साथ उनके भाई अजय कुमार रमेश भी सफर कर रहे थे। बताया गया है कि 204 शव बरामद किए गए हैं। विमान रिहायशी इलाके में गिरा है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकता है। विमान अतुल्य हॉस्टल पर गिरा है। हॉस्टल को काफी नुकसान पहुंचा है।

Ad Ad