अल्मोड़ाक्राइमनवीनतम

शादी की 18वीं सालगिरह के दिन UKD नेता की पत्नी ने किया आत्मदाह! मचा हड़कंप, पुलिस कारण तलाशने में जुटी

ख़बर शेयर करें -

तनाव में बताई जा रही लता ने 25 दिन पहले भी आत्महत्या का किया था प्रयास

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर के विवेकानंदपुरी वार्ड निवासी यूकेडी नेता के पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों में हड़कंच मच गया। साथ ही आसपास में अफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका मासी महाविद्यालय में योग प्रशिक्षक पद पर तैनात थी।

Ad Ad

जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय लता साह अपने पति मोहित साह और 13 वर्षीय पुत्र के साथ मुख्यालय के विवेकानंद पुरी में रहती थीं। सोमवार को सुबह मोहित साह अपने पुत्र को स्कूल छोड़ने गए थे। इस बीच लता साह ने किचन का दरवाजा बंद कर वहां अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगा दी। आग लगने के बाद धुंआ उठने और चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। घटना की जानकारी महिला के पति को भी दी, लेकिन जब तक लोग खिड़की दरवाजा तोड़कर महिला के पास पहुंचते तब तक महिला काफी जल चुकी थीं। स्थानीय लोगों ने तुंरत महिला को बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला कुछ समय से तनाव में थी। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया आत्महत्या लग रही है।

18 वीं साल गिरह के दिन खुशियां पल भर में मातम में बदली

सोमवार को मृतका लता की शादी की 18वीं सालगिरह थी, सुबह सभी खुश थे, सालगिरह को भव्य बनाने के लिए तैयारियां भी पूरी की गई थी। बताया जा रहा है कि केक आदि भी मंगा लिया गया था। लेकिन खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। महिला की मौत से पति बेसुध हो गया, बच्चे का भी रोरोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि लता साह ने करीब 25 दिन पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था। तब महिला मासी में थी, वहां महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालांकि उस समय डाक्टरों ने समय रहते उपचार कर महिला की जान बचा ली थी। सोमवार को महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया और जलकर उसकी मौत हो गई।

Ad