चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमशिक्षा

चम्पावत: ISC परीक्षा में वर्तिका पांडेय ने लहराया परचम, 94.80% अंकों के साथ स्कूल में किया टॉप

ख़बर शेयर करें -

सचम्पावत। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा आयोजित आईएससी (ISC – 12वीं) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में चम्पावत के कफलांग स्थित माउंट कार्मल स्कूल की छात्रा वर्तिका पांडेय ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। वर्तिका ने कुल 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया, बल्कि अपने विद्यालय में भी प्रथम स्थान (टॉपर) हासिल किया है। वर्तिका की शैक्षणिक योग्यता उनके विषयों में मिले अंकों से साफ झलकती है। वर्तिका ने अंग्रेजी में 98, कंप्यूटर साइंस में 97, गणित में 92 व भौतिक विज्ञान में 92 अंक प्राप्त किए हैं। वर्तिका चम्पावत के पूर्व सभासद कैलाश पांडेय की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिवार और स्कूल प्रशासन में खुशी की लहर है। शिक्षकों और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने वर्तिका को इस सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Ad Ad