टनकपुर : यूकेएसएसएससी चेयरमैन मर्तोलिया ने सिटीजन पुस्तकालय में छात्र छात्राओं से किया संवाद
टनकपुर/चम्पावत। उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष गणेश सिंह मर्तोलिया ने गुरुवार को सिटीजन पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इस दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी को लेकर चर्चा भी की। समिति के संरक्षक रोहिताश अग्रवाल व अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ श्री मर्तोलिया ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

यूकेएसएसएससी के चेयरमैन मर्तोलिया ने पुस्तकालय का निरीक्षण कर पुस्तकालय प्रबंधन समिति से पुस्तकालय संचालन एवं बच्चों के बारे में जानकारी ली। उसके बाद प्रतियोगिता परीक्षा तैयारी कर रहे बच्चों से संवाद किया। बताया कि कैसे प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी को सरलता प्रदान कर मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें जिस क्षेत्र में जाना है, उसके पीछे तन मन के साथ लगकर तैयारी करनी चाहिए। साथ ही लगातार पेपर में प्रतिभाग कर अपनी सफलता का लक्ष्य बनाना चाहिए। सफलता अवश्यक मिलेगी। उन्होंने बच्चों से कहा कि हमें बड़े पदों पर जाने का लक्ष्य रखना चाहिए। अगर हमारा लक्ष्य बड़ा होगा तो हमें तैयारी के बाद अवश्य सफलता मिलेगी। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्र में हो रहे पलायन पर चिंता जताते हुए कहा कि पर्वतीय जनपदों में स्वरोजगार पर अच्छा कार्य किया जा सकता है। जिससे पलायन पर भी रोक लगेगी। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए तैयारी को लगातार जारी रखने को कहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रोहिताश अग्रवाल ने बच्चों से सेवानिवृत्त आईजी गणेश मार्तोलिया द्वारा कही गई बातों को ध्यान पर रखकर तैयारी करने को कहा। उन्होंने लाइब्रेरी के छात्र छात्राओं को अपना बहुमूल्य समय देने के लिए मर्तोलिया का आभार जताया। जीएस मर्तोलिया ने सिटिजन पुस्तकालय समिति के प्रयासों की सराहना की। संचालन अमित जोशी ने किया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत, एसआई कमल सिंह रावत, नरेंद्र रावत, कांस्टेबल सकिर अली, प्रतीक चंद, सौरव उनियाल, पंकज चौहान, पवन पुजारी, महेंद्र सिंह, नीरज मुरारी, बबली, विमल जोशी, वंदना, कंगना, बरखा, दीपा, आशा बिष्ट, हिमानी, प्रियंका, उद्देश्य, पिंकी, मेघा, निर्मला आदि मौजूद रहे।

