चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर में 4.75 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय युवक को 4.75 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

मनिहारगोठ चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक तेज कुमार अपनी टीम के साथ शुक्रवार शाम रूटीन गश्त पर थे। इस दौरान मनिहार गोठ के पास रेलवे पटरी के किनारे से एक युवक टनकपुर की ओर आता दिखा। पुलिस को देखकर युवक अचानक दबे पांव भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक सफेद पारदर्शी पन्नी बरामद हुई, जिसके अंदर भूरे रंग के डिब्बे में सफेद पाउडर जैसा पदार्थ रखा था। जांच में वह 4.75 ग्राम स्मैक निकली। गिरफ्तार युवक की पहचान शुभम रावत पुत्र स्वर्गीय दिनेश रावत, उम्र 21 वर्ष, निवासी ककराली गेट के पास, टनकपुर, जनपद चम्पावत के रूप में हुई है।

Ad Ad

पूछताछ में शुभम ने कबूल किया कि वह स्मैक पीने का आदी है। उसने यह स्मैक नानकमत्ता डैम के पास एक युवक से खरीदी थी और अन्य वाहनों के जरिए टनकपुर तक पहुंचा था। टनकपुर कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि आरोपी शुभम रावत के खिलाफ थाना टनकपुर में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक तेज कुमार के साथ कांस्टेबल अजय कुमार, कांस्टेबल साजिद व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। टनकपुर पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Ad Ad