उत्तराखण्डनवीनतमपौड़ीहादसा

सतपुली में पिकअप पर गिरा बोल्डर, SDRF ने चलाया सर्च अभियान

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी। जनपद पौड़ी के सतपुली क्षेत्र में पहाड़ी से बोल्डर गिरने के बाद एक पिकअप वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और वाहन व आसपास के क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने या फंसे होने की पुष्टि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार शनिवार को थाना सतपुली क्षेत्र में सतपुली से करीब तीन किलोमीटर आगे वन विभाग गेस्ट हाउस के समीप पिकअप वाहन (संख्या: UP20 CT 3543) पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिर गया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट सतपुली की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने क्षतिग्रस्त वाहन और उसके आसपास के क्षेत्र में गहन सर्च अभियान चलाया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वाहन में कोई व्यक्ति फंसा या घायल तो नहीं है। SDRF की सघन तलाशी के दौरान वाहन अथवा घटनास्थल के आसपास किसी भी व्यक्ति के फंसे होने या किसी प्रकार की जनहानि की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद राहत एजेंसियों ने स्थिति को पूरी तरह सुरक्षित बताया।

Ad Ad