चम्पावत : 41 साल की राजकीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए कैलाश चंद्र नैलवाल, जिला अस्पताल में दी भावभीनी विदाई
चम्पावत जिला चिकित्सालय में आयोजित समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शॉल, स्मृति चिह्न व उपहार भेंट कर किया सम्मानित
चम्पावत। 41 वर्षों की लंबी और निष्ठापूर्ण राजकीय सेवा पूरी करने के बाद जिला चिकित्सालय चम्पावत के जिला फार्मेसी अधिकारी कैलाश चंद्र नैलवाल 30 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर जिला चिकित्सालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सहयोगियों ने उनके सेवाकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

समारोह की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल ने की। उन्होंने कैलाश चंद्र नैलवाल की लंबी सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम का संचालन डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विष्णु गिरी ने किया। विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने नैलवाल को शॉल, स्मृति चिह्न और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल को याद किया और उनके सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर डॉ. वेंकटेश द्विवेदी, डॉ. सिद्धार्थ त्यागी, डॉ. शहजाद, डॉ. रवि कुमार, डॉ. गिरेन्द्र चौहान, डॉ. गौरव जोशी, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री डॉ. सतीश चंद्र पांडे, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश कनौजिया, उपाध्यक्ष मनोज पुनेठा, जिला मंत्री रोशन लाल, मृत्युंजय वर्मा, शेखर सिंह, मुख्य फार्मेसी अधिकारी मनोज कुमार टम्टा, तान सिंह और फार्मेसी अधिकारी प्रमोद कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के खीम सिंह बिष्ट और योगेश जोशी, वरिष्ठ नर्सिंग अधीक्षिका नाजमा किरमानी, वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर सीमा खान, नीलम खड़ायत, बबीता खंपा, हेमा कुंवर, बबीता, वेद प्रकाश गौतम, प्रभाकर मिश्रा, चतुर सिंह और रोहित जोशी सहित जिला चिकित्सालय के अधिकारी-कर्मचारी, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के सदस्य तथा कैलाश चंद्र नैलवाल के परिवारजन उपस्थित रहे।

