चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत में लगातार बारिश का असर, दो मोटर मार्ग भूस्खलन से बंद; मार्ग खोलने का काम जारी

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जनपद में लगातार हो रही बारिश के चलते कई क्षेत्रों में भूस्खलन और बोल्डर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। इसके कारण दो प्रमुख मोटर मार्गों पर यातायात प्रभावित हो गया है। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को युद्धस्तर पर मार्ग खोलने के निर्देश दिए हैं।

आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार धौन–सल्ली मोटर मार्ग के किमी 11 पर भूस्खलन और बोल्डर आने से मार्ग एक बार फिर अवरुद्ध हो गया है। संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा मार्ग खोलने का कार्य तेजी से किया जा रहा है और इसे शाम 5:00 बजे तक यातायात के लिए सुचारु किए जाने का अनुमान है।

Ad Ad

वहीं टाकखंडक–कैरोली मोटर मार्ग के किमी 5.00 पर भी भूस्खलन के कारण यातायात बाधित हो गया है। मार्ग को खोलने के लिए जेसीबी मशीन मौके पर भेज दी गई है और प्रशासन के अनुसार इसे रात्रि 8:00 बजे तक यातायात के लिए बहाल किए जाने की संभावना है।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें तथा प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि मार्गों को जल्द से जल्द सुचारु कर आमजन की आवाजाही सामान्य की जाए।