चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

बारिश के बीच राहत बनी फायर यूनिट लोहाघाट, सड़क और मकान पर गिरे पेड़ हटाकर टाला बड़ा हादसा

ख़बर शेयर करें -

मल्ला खतेड़ा-किमतोली मार्ग कराया सुचारु, चांदमारी में मकान पर गिरे विशाल पेड़ को सुरक्षित हटाया

चम्पावत/लोहाघाट। जनपद चम्पावत में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम ने त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाकर दो स्थानों पर गिरे पेड़ों को हटाया। समय रहते की गई कार्रवाई से संभावित जनहानि और संपत्ति के नुकसान को टाल दिया गया।

Ad Ad

पहली घटना मल्ला खतेड़ा–किमतोली मार्ग की है, जहां भारी बारिश के चलते एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और आवागमन ठप हो गया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम मौके पर पहुंची और वुडन कटर की सहायता से पेड़ को काटकर हटाया। इसके बाद सड़क पर यातायात दोबारा सुचारु कराया गया।

दूसरी घटना लोहाघाट के चांदमारी स्थित शिवालिक कॉलोनी में हुई, जहां एक विशाल पेड़ मकान के ऊपर गिर गया। इससे मकान को नुकसान पहुंचने के साथ ही किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई थी। फायर यूनिट ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाते हुए पेड़ को काटकर हटाया और मकान को सुरक्षित किया। फायर यूनिट की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से दोनों स्थानों पर संभावित जनहानि और संपत्ति की क्षति को टाल दिया गया।

पुलिस ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से भूस्खलन और पेड़ गिरने की आशंका वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस या फायर सेवा को सूचना देकर सहयोग करें।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड