क्राइमचंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

लोहाघाट पुलिस का एक्शन, आदतन अपराधी को किया पाबंद

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। जनपद में आदतन एवं अभ्यस्त अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चम्पावत पुलिस की ओर से लगातार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लोहाघाट पुलिस ने एक आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सदाचार बनाए रखने के लिए पाबंद किया है।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव (IPS) के निर्देशन में थाना लोहाघाट पुलिस ने मोहित ढेक पुत्र महेश ढेक, निवासी कोलीढेक, थाना लोहाघाट, जनपद चम्पावत के विरुद्ध धारा 129(जी) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार संबंधित व्यक्ति को सदाचार बनाए रखने के लिए पाबंद किया गया है। पुलिस के मुताबिक उक्त व्यक्ति के नशे के सेवन एवं नशे के कारोबार में संलिप्त रहने के साथ-साथ क्षेत्र में आए दिन उपद्रव और हंगामा करने की शिकायतें सामने आती रही हैं। उसकी कथित आपराधिक गतिविधियों के चलते क्षेत्र में भय एवं असुरक्षा का माहौल उत्पन्न होने की शिकायतों को भी पुलिस ने गंभीरता से लिया।

Ad Ad

पूर्व में दर्ज रहे हैं ये मामले

पुलिस के अनुसार मोहित ढेक के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत मामले दर्ज रहे हैं—

  1. FIR संख्या 323/19 — धारा 8/21 NDPS Act, थाना खटीमा।
  2. FIR संख्या 39/21 — धारा 8/18/21 NDPS Act, थाना लोहाघाट।
  3. FIR संख्या 05/20 — धारा 8/22 NDPS Act, थाना पाटी।
  4. FIR संख्या 76/18 — धारा 8/21/60 NDPS Act, थाना चम्पावत।
  5. मु.क्र.सं. 02/22 — धारा 3/4 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, थाना लोहाघाट।
  6. मु.क्र.सं. 02/25 — धारा 129(जी) BNS, थाना लोहाघाट।

पुलिस का कहना है कि ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखते हुए जनहित और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखकर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

चम्पावत पुलिस का स्पष्ट संदेश

चम्पावत पुलिस ने कहा कि आदतन एवं अभ्यस्त अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी जारी रहेगी। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार की जाएगी।