चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : पालिका की ओर से गोरल चौड़ मैदान में चलाए जा रहे सफाई कार्य का पालिकाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रेमा पांडेय द्वारा आज गोरल चौड़ फील्ड में चल रहे विशेष सफाई अभियान का निरीक्षण किया गया। गौरतलब है कि गोरल चौड़ में आयोजित कार्यक्रमों के उपरांत फील्ड में लगे झूले एवं अन्य मनोरंजन सामग्री हटाए जाने के बाद पिछले चार दिनों से लगातार व्यापक सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने सफाई कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद चम्पावत द्वारा फील्ड को शीघ्र ही पूर्व की स्थिति में लाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बच्चे एवं युवा पुनः मैदान में खेलकूद गतिविधियों का लाभ उठा सकें।

Ad Ad

मालूम हो कि चम्पावत नगर में आयोजित भव्य गोल्ज्यू महोत्सव के सफल समापन के उपरांत नगर पालिका परिषद चम्पावत द्वारा गोरलचौड़ फील्ड में विशेष सफाई अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर पालिका कर्मियों द्वारा फील्ड में फैले कूड़े-कचरे की सफाई एवं मैदान को समतल करने का कार्य जोरों-शोरों से किया जा रहा है।

Ad Ad