जनपद चम्पावतलोहाघाट / आस-पास

पाटी क्षेत्र में आठ पेटियों में 384 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। एसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर/ऑपरेशन्स के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत आज दिनांक 27 फरवरी को जनपद चम्पावत के थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मौनकांड से पुलिस टीम ने लक्ष्मण सिंह पुत्र गुमान सिंह, उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम मौनकांडा, थाना पाटी के कब्जे से 08 पेटियों में 384 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया है। पुलिस टीम में एसआई मोहन चन्द्र भट्ट, कांस्टेबल विरेंद्र सिंह, मानवेंद्र सिंह व मुन्ना सिंह शामिल रहे।

Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड