चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमबनबसा

बनबसा में कैबिनेट बैठक की तैयारियां तेज, ऐंपण कला से सजाया जा रहा NHPC परिसर

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंडी लोक-संस्कृति की थीम पर हो रही सजावट, डीएम मनीष कुमार ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

बनबसा/चम्पावत। जनपद चम्पावत में पहली बार आयोजित होने जा रही राज्य मंत्रिमंडल की बैठक को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है। आयोजन स्थल को उत्तराखंड की पारंपरिक लोक-संस्कृति और कला की थीम पर सजाया जा रहा है।

Ad Ad

एनएचपीसी परिसर भवन और उसके प्रांगण में उत्तराखंड की पारंपरिक ऐंपण कला को प्रमुखता से उकेरा गया है। दीवारों और परिसर में की गई यह सजावट राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शा रही है। आयोजन में उत्तराखंडी लोक-शैली को प्रमुखता देकर अतिथियों के स्वागत और सांस्कृतिक पहचान को विशेष रूप देने का प्रयास किया जा रहा है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बैठक स्थल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की स्थिति देखी। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि आयोजन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

कैबिनेट बैठक को देखते हुए अतिथियों के प्रवास, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी काम किया जा रहा है। संबंधित अधिकारी शेष कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने में जुटे हैं।

जनपद में पहली बार राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित होने के चलते इस आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर भी उत्सुकता बनी हुई है। प्रशासन का जोर बैठक की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने के साथ ही उत्तराखंड की लोक-संस्कृति की झलक प्रस्तुत करने पर है।