प्रधान सहायक अतुल कुमार सक्सेना का निधन, मिनिस्ट्रियल कार्मिकों में शोक
लोहाघाट/चम्पावत। राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत अतुल कुमार सक्सेना का रविवार सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र मात्र 47 वर्ष थी। वह पिछले चार वर्षों से कैंसर से जूझ रहे थे। संगठन के अनुरोध पर उन्हें कुछ समय के लिए राइंका चारूबेटा, खटीमा में कार्योजित किया गया था। बाद में वे राइंका लोहाघाट लौट आए थे। उनके निधन से शिक्षा विभाग के मिनिस्ट्रियल कार्मिकों में शोक की लहर है। अतुल कुमार सक्सेना को मेहनती और ईमानदार कर्मचारी के रूप में याद किया गया। उनके निधन पर एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन, फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन समेत जिले के कर्मचारियों और विद्यालय परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं।

