उत्तराखण्डदेहरादूननवीनतम

देहरादून : कार्बाइन से चली 11 गोलियां, एयरपोर्ट के हेड कांस्टेबल की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट के स्टेट गेस्ट हाउस में तैनात हेड कांस्टेबल सुनील की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुनील की कार्बाइन (राइफल) से एक के बाद एक 11 राउंड फायरिंग हुई है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पूरे पुलिस महकमें मे शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून जिले के ऋषिकेश रानीपोखरी स्थित नागाघोर निवासी 49 वर्षीय सुनील कुमार देहरादून एयरपोर्ट के हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। सोमवार की रात वो ड्यूटी करने के बाद अपने घर वापिस लौटे थे। तभी रात के करीब 10:30 बजे वो अपने घर के बरामदे में मौजूद थे, जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्य घर के भीतर थे। इस दौरान कार्बाइन से एक साथ 11 गोलियां चलीं। जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिवार के लोग दहशत में आ गए। जैसे ही वह घर से बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि सुनील घायल अवस्था में जमीन पर पड़े हुए हैं।

Ad Ad

परिजनों द्वारा सुनील को आनन फानन में हिमालयन अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया वहीं घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत जुटाए गए। पुलिस का कहना है कि एक साथ 11 गोलियों के चलने का मामला बेहद संदिग्ध बन रहा है।
जांच पड़ताल में यह भी सामने आया है, कि सुनील का पिछले कुछ समय से अपने परिजनों के साथ विवाद चल रहा था। स्थानीय लोगों की मानें तो घटना के कुछ समय पहले ही उनके घर में झगड़ा हुआ था। बताया जा रहा है बंदूक से निकली तीन गोलियां कांस्टेबल की छाती में लगी थीं। सुनील की मौत के बाद से उनके दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है वहीं मृतक की पत्नी का सुहाग भी उजड़ गया है।

Ad Ad