चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

सल्ली फर्जी गैंग रेप मामला: साजिश रचने के 4 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, भेजे गए जेल

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जनपद के सल्ली गांव में हुए बहुचर्चित फर्जी गैंग रेप मामले में विशेष सत्र न्यायालय ने शनिवार (23 मई) को साजिश रचने के चार मुख्य आरोपियों की जमानत याचिका को पूरी तरह से नामंजूर कर दिया है। जमानत खारिज होने के तुरंत बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को पिथौरागढ़ जिला जेल भेज दिया है।

जिला शासकीय अधिवक्ता विद्याधर जोशी से मिली जानकारी के मुताबिक, सल्ली नाबालिग दुष्कर्म प्रकरण के साजिशकर्ताओं की जमानत अर्जी पर शनिवार को विशेष सत्र न्यायाधीश/जिला जज अनुज कुमार संगल की अदालत में सुनवाई हुई। न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आज ही चारों आरोपियों—कमल सिंह रावत, उनकी महिला मित्र अर्जिता राय, कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद महरा और बबलू राम की जमानत याचिकाओं को नामंजूर करने का आदेश सुनाया। ज्ञात हो कि इन चारों आरोपियों में से दो को पुलिस ने बीती 8 मई को और बाकी दो को 13 मई को गिरफ्तार किया था।

Ad Ad

मालूम हो कि एक 16 साल की नाबालिग बच्ची के साथ 5 मई की रात को तीन लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म (गैंग रेप) किए जाने का आरोप लगा था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अगले ही दिन 6 मई को तीन नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। हालांकि, जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की, तो गैंग रेप के ये आरोप पूरी तरह से झूठे और मनगढ़ंत पाए गए। जांच में सामने आया कि यह पूरी घटना कुछ लोगों द्वारा रची गई एक सोची-समझी साजिश थी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फर्जी गैंग रेप की साजिश रचने वाले 5 मुख्य साजिशकर्ताओं के खिलाफ नया मुकदमा दर्ज किया। इनमें से चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।

पांचवें आरोपी राहुल रावत पर गिरफ्तारी की तलवार

इस पूरे प्रकरण में पांचवें आरोपी सल्ली निवासी राहुल रावत के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पहले मुकदमे (अपराध संख्या 15/26) में राहुल रावत को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी, जिसे आज 23 मई को न्यायालय ने मंजूर (एलाउ) कर दिया। सल्ली प्रकरण में ही पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराए गए दूसरे मुकदमे (अपराध संख्या 16/26) में राहुल रावत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मामले में न्यायालय ने बीते 21 मई को उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है।कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि फरार आरोपी राहुल रावत को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार उसके सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Ad Ad