चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा का सातवां दल रवाना, श्रद्धालुओं के जयघोष से गूंजा वातावरण

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों से लगातार दूसरे वर्ष टनकपुर मार्ग से संचालित कैलाश मानसरोवर यात्रा सुचारु रूप से जारी है। उल्लेखनीय है कि यात्रा के प्रथम दल को स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा पर्यटक आवास गृह, टनकपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

इसी क्रम में बुधवार को कैलाश मानसरोवर यात्रा के सातवें दल को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर से मुख्यमंत्री कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने हरी झंडी दिखाकर अगले पड़ाव के लिए रवाना किया।
रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं को सफल, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ “हर-हर महादेव” तथा “बम-बम भोले” के जयघोष लगाए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में रंग गया।

Ad Ad

नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में कैलाश मानसरोवर यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार सीमांत जनपद चम्पावत में आधारभूत सुविधाओं के विकास और तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने उत्तराखंड सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और आत्मीय आतिथ्य की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। श्रद्धालुओं ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति, सेवा-भाव और अपनापन उनकी कैलाश मानसरोवर यात्रा को अविस्मरणीय बना रहा है।