चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमहादसा

घटोत्कच मंदिर के पास हुए सड़क हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM ने दिए आदेश

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। चम्पावत-तामली मोटर मार्ग पर घटोत्कच (घटकू) मंदिर के समीप शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार ने मामले की विस्तृत जांच के लिए उपजिलाधिकारी चम्पावत को जांच अधिकारी नामित किया है।

जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे चम्पावत-तामली मोटर मार्ग पर घटोत्कच मंदिर के पास स्कूटी (UK 03 D 4097) और डम्पर (UK 03 CA 3277) के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई।

Ad Ad

इस भीषण हादसे में स्कूटी सवार दीपक जोशी (20 वर्ष) पुत्र मुरलीधर जोशी, निवासी गोरल चौड़ वार्ड, आरएफसी गोदाम के निकट, चम्पावत, की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का संज्ञान लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार ने दुर्घटना के कारणों और सभी परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच के लिए उपजिलाधिकारी चम्पावत को मजिस्ट्रेट जांच का जिम्मा सौंपा है। जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना से जुड़े सभी तथ्यों, कारणों और उत्तरदायित्व की विस्तृत जांच कर 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।