क्राइमचंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

कथित दुष्कर्म मामले में साजिश रचने का एक और आरोपी गिरफ्तार, चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। दुष्कर्म नाम पर झूठी साजिश रचने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में साजिश रचने के आरोप में एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मालूम हो कि पिछले दिनों एक नाबालिग ने सल्ली गांव के कुछ लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया था। जिससे सनसनी मच गई थी। पुलिस ने मामले की जांच की तो पूरा मामला फर्जी निकला। पुलिस ने कमल रावत, उसकी महिला मित्र अर्जिता राय, कांग्रेस नेता आनंद मेहरा समेत कुछ अन्य के खिलाफ षडयंत्र रचने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया था। अब तक पुलिस कमल रावत व कांग्रेस नेता समेत चार को जेल भेज चुकी है।

Ad Ad


विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, गहन पूछताछ और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के आधार पर इस पूरी साजिश में राहुल सिंह रावत नाम के व्यक्ति की संलिप्तता सामने आई थी, जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था।पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के कड़े निर्देशन में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25 मई 2026 को कोतवाली चम्पावत के प्रभारी निरीक्षक बच्ची सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सटीक सूचना और अथक प्रयासों के बाद वांछित अभियुक्त राहुल सिंह रावत पुत्र प्रकाश सिंह रावत निवासी ग्राम सल्ली, कोतवाली चम्पावत, जनपद चम्पावत को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

इस मामले पर चम्पावत पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि झूठी साजिश रचकर कानून और खाकी को गुमराह करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस मामले के हर पहलू की निष्पक्ष जांच कर रही है और सभी दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर ही दम लेगी। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बच्ची सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक राकेश कठैत, कॉन्स्टेबल कुलदीप सिंह शामिल रहे।

Ad Ad