उत्तराखण्डदेहरादूननवीनतमराजनीति

उत्तराखंड भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, जिलों की कमान नए प्रभारियों और सह प्रभारियों को

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा ने प्रदेश के सभी सांगठनिक जिलों में संगठन को और मजबूत करने के लिए जिला प्रभारियों और सह प्रभारियों की नई टीम का ऐलान किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने प्रभारियों और सह प्रभारियों की सूची जारी की।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, जिलों में पार्टी के कामकाज को बेहतर तरीके से संचालित करने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय मजबूत करने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Ad Ad

किस जिले में किसे मिली जिम्मेदारी?

सांगठनिक जिलाप्रभारीसह प्रभारी
देहरादून ग्रामीणनेहा जोशीपवन चौधरी
देहरादून महानगरराकेश गिरीसंजय गुप्ता
ऋषिकेशडॉ. स्वराज विद्वानअमन त्यागी
हरिद्वारशैलेन्द्र सिंह बिष्टदीपक धमीजा
रुड़कीआदित्य चौहानरविंद्र कटारिया
पौड़ीनलिन भट्टरविंद्र राणा
उत्तरकाशीनवीन ठाकुरविनोद रतूड़ी
चमोलीसंपत सिंह रावतमहावीर पंवार
रुद्रप्रयागसतीश लखेड़ारघुवीर सिंह बिष्ट
टिहरीअनिल गोयलसतेंद्र राणा
पिथौरागढ़रमेश मैखुरीसंदीप गोयल
बागेश्वरनिर्मल मेहरारवि रौतेला
रानीखेतवीरेंद्र वल्दियाराकेश जोशी
अल्मोड़ाराजेंद्र सिंह बिष्टदीपिका बोहरा
चंपावतगुजन सुखीजाहिमांशु बिष्ट
नैनीतालविवेक सवसेनारणदीप पोखरिया
काशीपुरपुष्कर सिंह कालाभारत भूषण चुघ
ऊधमसिंह नगरखिलेंद्र चौधरीसाकेत अग्रवाल

संगठन को मजबूत करने पर जोर

भाजपा के इस संगठनात्मक फेरबदल को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए जिला प्रभारी और सह प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

नई टीम के सामने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और पार्टी की आगामी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की चुनौती होगी।

आगामी राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए भाजपा का यह बदलाव संगठन के जमीनी ढांचे को और मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।