क्राइमचंपावतनवीनतमबनबसा

बनबसा : ऑपरेशन ‘प्रहार’ में पुलिस की बड़ी सफलता, कारों के टायर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

ख़बर शेयर करें -

बनबसा/चम्पावत। जनपद में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चम्पावत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बनबसा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कारों के टायर चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए तीन टायर रिम सहित बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹52 हजार बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई 2026 को बनबसा निवासी चन्दन सिंह रौतेला ने थाना बनबसा में तहरीर देकर बताया था कि उनके घर के बाहर खड़ी बलेनो और हुंडई अल्कजार कारों से तीन टायर रिम सहित चोरी हो गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना बनबसा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

Ad Ad

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव (आईपीएस) के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बनबसा सुरेन्द्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में थाना बनबसा और एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने ऊधमसिंहनगर और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्धों की गतिविधियों का गहन विश्लेषण किया। लगातार सुरागरसी के बाद 12 जुलाई को पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर खटीमा बाईपास रोड के पास झाड़ियों में छिपाकर रखे गए चोरी के तीन टायर रिम सहित बरामद कर लिए।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बनबसा क्षेत्र में कारों के टायर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। फरार दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी चिम्मन लाल के खिलाफ उत्तर प्रदेश में पहले से सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) एवं 3(5) की भी बढ़ोतरी की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • चिम्मन लाल पुत्र मोतीराम, निवासी ग्राम चितोरा, थाना आलापुर, जनपद बदायूं (उत्तर प्रदेश)
  • विवेश कुमार पुत्र मोतीराम, निवासी ग्राम चितोरा, थाना आलापुर, जनपद बदायूं (उत्तर प्रदेश)

फरार आरोपी

  • प्रदीप पुत्र मोतीराम, निवासी ग्राम चितोरा, थाना आलापुर, जनपद बदायूं (उत्तर प्रदेश)
  • सुभाष उर्फ भूरा पुत्र दर्शन, निवासी रबुद्धिनगर, थाना सिविल लाइंस, जनपद बदायूं (उत्तर प्रदेश)

इस कार्रवाई में थाना बनबसा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

  • SO सुरेन्द्र सिंह कोरंगा, थानाध्यक्ष बनबसा
  • उ0नि0 कमलेश भट्ट, प्रभारी SOG चम्पावत
  • उ0नि0 नरेश सिंह मेहरा, चौकी प्रभारी शारदा बैराज
  • उ0नि0 दिलवर सिंह भण्डारी
  • अ0उ0नि0 धीरेन्द्र सिंह बिष्ट (विवेचक)
  • हे0कानि0 नईम कुरैशी
  • हे0कानि0 एजाज अहमद
  • हे0कानि0 संजय शर्मा
  • हे0कानि0 नासिर (SOG)
  • हे0कानि0 सूरज सिंह (SOG)
  • कानि0 110 मदन सिंह